दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भले ही बड़ा सरकारी बंगला लेने से इंकार कर दिया हो, लेकिन देश के ज्यादातर मुख्यमंत्री और मंत्री बड़े-बड़े बंगलों में शानो-शौकत के साथ रहते हैं। तस्वीरों में देखें कौन-कौन से हैं वो मुख्यमंत्री।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद को बेहद आम आदमी बताते हैं लेकिन दो आलीशान बंगले उनके कब्जे में हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो-दो भव्य सरकारी बंगलों में रहते हैं। एक बंगला श्यामला हिल्स पर सीएम हाऊस है, जहां शिवराज खुद रहते हैं लेकिन B-8 चौहत्तर बंगले में भी शिवराज की ही नेम प्लेट लगी है। शिवराज को ये घर बतौर सांसद मिला था जिसे सीएम बनने के बाद भी उन्होंने नहीं छोड़ा है।
राजनीतिक लिहाज से सबसे अहम कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश, जहां समाजवाद का झंडा सत्ता के शिखर पर लहरा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री के बंगले में समाजवाद को प्रवेश की इजाजत नहीं है। उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के सीएम अखिलेश यादव मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहते, वो लखनऊ में मुलायम सिंह को मिले बंगले में रहते हैं। 25 हजार वर्ग फीट में बने इस बंगले में 10 से 15 कमरे हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण की छवि सीधा सादा है। लेकिन ये बात उनके बंगले पर लागू नहीं होती। मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में से एक मालाबार हिल्स पर बना महाराष्ट्र के कांग्रेसी मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण का बंगला। 12 हजार वर्ग फीट इलाके में बने इस बंगले में तमाम सुविधाओं के साथ-साथ सीएम का दफ्तर भी बना हुआ है।
राजस्थान में महारानी के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सत्ता में दोबारा वापसी के बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में रहने नहीं गईं। लगता है कि सादगी को लेकर जारी बहस का उन पर थोड़ा-बहुत असर हुआ है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने भी सादगी की मिसाल पेश करने के लिए मुख्यमंत्री का अधिकृत सरकारी आवास को ठुकरा कर पुराने सरकारी बंगले में ही रहने का फैसला किया। जिसमें वे पिछले पांच साल से पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत रह रही है। लेकिन राजे का ये पुराना बंगला भी छोटा नहीं है, तीन बैडरूम वाले एक हिस्से में खुद रह रही है और दूसरे हिस्से में सीएम का दफ्तर चल रही है।
बेंगलुरु में कर्नाटक के कांग्रेसी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी एक बंगले से संतोष नहीं है। उनके पास भी दो-दो बंगले हैं।
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार हैं। मोदी गांधीनगर में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। मोदी के लिए दो बंगलों मिलाकर एक किलेनुमा बंगला बनाया गया है। बंगला करीब 27 हजार फिट पर बना है। हाल ही में इसकी मरम्मत पर ही दो करोड़ रुपये खर्च किए गये। बंगले के इर्द गिर्द 20 फीट ऊंची दीवार बनाई गई है।
Source of Info - ibnkhabar.com
Public ke paise loot rahe hai..
ReplyDeleteYeh hai desh ke neeta log...Jago aam aadmi..
ReplyDelete